विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए रिया और भवानी को मिली आर्थिक सहायता

पटना: विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित गोपालगंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रिया सिंह और भवानी सिंह को बिहार सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

मंगलवार को पटना में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दोनों खिलाड़ियों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। यह सहायता उनकी विदेश यात्रा और प्रतियोगिता से जुड़े अन्य खर्चों में सहयोग के लिए दी गई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी को देखते हुए दो दिन पूर्व आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रिया सिंह और भवानी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वे विश्व स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर बिहार और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।
गोपालगंज की इन दोनों बेटियों की उपलब्धि बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
#RiyaSingh #BhavaniSingh #Taekwondo #WorldTaekwondo #IndianTeam #BiharSports #Gopalganj #BiharNews #SportsNews



