सारण: बिहार के छपरा में भीषण सड़क हादसा हुआ

सारण: बिहार के छपरा में भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार हाइवा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. बेकाबू हाइवा ने पहले रास्ते में लगे एक खंभे को जोरदार टक्कर मारी. इसके बाद हाईवे पर चल रहे एक टोटो को बुरी तरह रौंद दिया. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे की चपेट में आने से टोटो सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें