बैंकों में कल से ठप रहेगा कामकाज… 3 दिन की हड़ताल

BREAKING NEWS

बैंकों में कल से ठप रहेगा कामकाज… 3 दिन की हड़ताल

नई दिल्ली: देशभर के बैंक कर्मचारियों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर सोमवार से बुधवार तक बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा।

मुख्य मांगें:

• बैंकों में 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू करना • पेंशन लाभ को अपडेट करना • DA समेत अन्य मांगें

असर कहां पड़ेगा:

चेक क्लियरेंस, कैश जमा-निकासी, RTGS/NEFT जैसी ब्रांच सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों, पुराने निजी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर पड़ने की संभावना है।

 

राहत:

हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत देने के लिए सरकार और RBI के निर्देश पर आज 27 सितंबर (रविवार) को देशभर की बैंक शाखाएं असाधारण रूप से खुली रखी गई हैं। ग्राहकों से अपील है कि जरूरी काम आज ही निपटा लें।

 

बैंकों ने ग्राहकों को 28-30 सितंबर के दौरान मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM, UPI और BC प्वाइंट जैसे 24×7 डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें