LPU के बाहर हाईवे जाम, भड़के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन से वार्ता बेअसर

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की अफवाह फैलने के बाद शनिवार से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. SIT की जांच और FIR दर्ज होने के बावजूद छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने नेशनल हाईवे तक जाम कर दिया है.
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यानी LPU में छात्रा से रेप की अफवाह के बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. शनिवार से छात्र इस मामले में प्रदर्शन कर रहे हैं. मामले में जांच के लिए SIT का गठन किए जाने और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज होने के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने अब नेशनल हाईवे जाम कर दिया है, जिसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं
हाईवे पर पुलिस ने छात्र प्रतिनिधियों और LPU प्रबंधन से बातचीत की लेकिन, यह बातचीत बेनतीजा निकली. छात्रों का प्रदर्शन जारी है. FIR की कॉपी और SIT की जानकारी छात्र प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई है. जानकारी के मुताबिक, अब छात्र अपने ही प्रतिनिधियों की बात सुनने से इनकार कर रहे
हैं



