गोपालगंज ब्रेकिंग : गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम-एसपी ने तटबंधों का लिया जायजा;

संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
बुधवार को बैकुंठपुर प्रखंड के शीतलपुर-परखा क्षेत्र में रिंग बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से सहित मुख्य सारण तटबंध का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया।
डीएम ने प्यारेपुर से डुमरिया घाट रिवर फ्रंट तक तटबंध के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को तटबंधों की 24×7 निगरानी तथा कटाव, रिसाव या अन्य समस्या की स्थिति में तत्काल सुरक्षात्मक एवं मरम्मती कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू टीमों की तैनाती कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
डीएम ने आम लोगों से अपील की कि जलभराव एवं नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा चिह्नित सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाएं।
उल्लेखनीय है कि नदी में पानी का दबाव धीरे धीरे कम हो रहा है तथा जलस्तर कम होना शुरू हो गया है।
सभी प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई का संचालन शुरू कर दिया गया है…



