Breaking News
दिल्ली : दिल्ली में मंडी हाउस के पास प्रदर्शन ➡️नेहा बोरा और समर्थकों ने की नारेबाजी ➡️दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया ➡️नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया #Delhi #NehaBora #Protest #BreakingNews @DelhiPolice CJP के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई, अनीश गवांडे के आवास से निकलते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके #AbhijeetDipke #CJP #DelhiPolice #LahraDoTiranga #CJPProtest लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस! गोपालगंज: राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में गोपालगंज के बसडीला खास स्थित सीबीएसई पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है. गोपालगंज ब्रेकिंग : बहुचर्चित थावे मंदिर चोरी कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 5 दोषियों को सजा PM Modi meets India’s Asian Games 2026 contingent in New Delhi

गोपालगंज ब्रेकिंग: लापता छात्रा का शव मिलने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आरोपी के घर के सामने दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार

गोपालगंज ब्रेकिंग: लापता छात्रा का शव मिलने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आरोपी के घर के सामने दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार

गोपालगंज:

जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा संजना का शव मिलने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद उग्र प्रदर्शन किया। परिजनों ने कथित आरोपी के घर के सामने उसके दरवाजे पर ही शव का दाह-संस्कार कर दिया, जिससे पूरे इलाके में तनाव और सनसनी फैल गई है।

तीन दिन बाद मिला था शव

ज्ञात हो कि लछवार पंचायत के खानपुर अजमत गांव निवासी पवन कुमार सिंह की 12 वर्षीय पुत्री संजना (जो कक्षा 6-7 की छात्रा थी) पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद बुधवार तड़के उसका शव गांव में ही एक पट्टीदार/आरोपी के घर के पीछे से बरामद किया गया था। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस कार्रवाई और आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर एसडीपीओ और थावे थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में दो संदिग्धों को पहले ही डिटेन (हिरासत में) कर लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही, पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आश्वासन दिया है कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें