JP Tiranga Yatra Live: जब पुलिस पहुंची तो हाथों में तिरंगा लेकर बैठ गए दिपके, मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
CJP Tiranga Yatra Live Updates: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा से पहले पुलिस CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर झांसी रोड के पास, झंडेवालान इलाके में पहुंच गई है. दिपके ने आज तिरंगा यात्रा का ऐलान किया था.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है. CJP ने अपने समर्थकों और आम लोगों से शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है. कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. वहीं, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले एक बयान जारी किया है. NDTA ने सवाल उठाया है कि CP ही क्यों? यह एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मार्केट एरिया है, न कि विरोध प्रदर्शन की जगह. उन्हें विरोध करने का अधिकार है, तो हमें भी अपनी आजीविका कमाने का अधिकार है. वे विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगहों पर जाकर प्रदर्शन क्यों नहीं करते. NDTA ने कहा, ‘कृपया हमें शांति से अपनी आजीविका कमाने दें. त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. CP के मार्केट एरिया में बाधा न डालें और सार्वजनिक सेवाओं में रुकावट न पैदा करें. इससे आम जनता को परेशानी होती है और कारोबार के साथ-साथ सरकारी रेवेन्यू का भी नुकसान होता है.’




