बिहार सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. पटना में नए आयुक्त और पांच जिलों में नए डीएम तैनात हुए

बिहार सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. पटना में नए आयुक्त और पांच जिलों में नए डीएम तैनात हुए


सम्राट चौधरी की सरकार ने सोमवार की रात डेढ़ दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का तबादला किया गया है. पटना प्रमंडल में राजेश कुमार नए प्रमंडलीय आयुक्त बनाए गए हैं. भोजपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, सिवान और कैमूर पांच जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है.

पटना प्रमंडल में नई नियुक्तियां: 2001 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में सचिव है. अब पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. 1997 बैच के आईएएस अधिकारी और ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.

विभिन्न विभागों के सचिवों का तबादला: 1995 बैच के आईएएस अधिकारी और मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त परीक्षा पर्षद तथा बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 1996 बैच के आईएएस अधिकारी और समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास को ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.

श्रीनिवासन को सामान प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. 1999 बैच के आईएएस अधिकारी और नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार को वित्त विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे.

मद्य निषेध में फेरबदल: 2004 बैच के आईएएस अधिकारी और उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को गृह विभाग के प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है. 2007 बैच के आईएएस अधिकारी और वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है. वह मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव के रूप में पूर्व की तरह काम करते रहेंगे.

विभिन्न सचिवों के प्रभार में बदलाव: 2011 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन कुमार को मद्य निषेध विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. 2007 बज के आईएएस अधिकारी और निर्वाचन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, जो शिक्षा विभाग के सचिव के संपूर्ण प्रभार में थे, अब समाज कल्याण विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.

2008 बैच के आईएएस अधिकारी और लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सचिव बनाया गया है. 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन को वित्त विभाग में सचिव संसाधन बनाया गया है. जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

नए जिलाधिकारियों की तैनाती: युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के विशेष सचिव नवदीप शुक्ला को बिहार कौशल विकास मिशन का अपर कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. निदेशक खान मनेश कुमार मीणा को भोजपुर का डीएम बनाया गया है. सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय को बेगूसराय का डीएम नियुक्त किया गया है.

नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सिवान का डीएम बनाया गया है. भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है. बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के निदेशक कुमार अनुराग को कैमूर का डीएम नियुक्त किया गया है.

Leave a Comment

और पढ़ें