हिमाचल में बारिश का कहर, सिरमौर में लैंडस्लाइड से 3 की मौत, 88 सड़कें बंद

#BreakingNews | हिमाचल में बारिश का कहर, सिरमौर में लैंडस्लाइड से 3 की मौत, 88 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच सिरमौर के बगंधार इलाके में भूस्खलन से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर और दो नेपाली मजदूर मलबे में दब गए। वहीं, राज्य में बारिश के कारण 88 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 32, जबकि कुल्लू में 25 और सिरमौर में 10 सड़कें बंद हैं।

नाहन में भारी बारिश के बीच स्कूल में फंसे 52 छात्रों और 12 कर्मचारियों को रेस्क्यू किया गया। सोलन में भूस्खलन के बाद शिमला-कालका हेरिटेज रेल सेवा भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

#HimachalPradesh#Sirmaur#Landslide#HeavyRain#RainAlert#Monsoon

Leave a Comment

और पढ़ें