पटना में तेजस्वी यादव का मार्च, जेपी-गोलंबर और डाकबंगल पर भारी पुलिस बल तैनात

पटना में तेजस्वी यादव का मार्च, जेपी-गोलंबर और डाकबंगल पर भारी पुलिस बल तैनात

पहले दिल्ली फिर झारखंड और अब बिहार में सरकार के खिलाफ आंदोलन होने वाला है. इसकी शुरुआत बुधवार से हो गयी है. बिहार में छात्र और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल 19 अगस्त को लोक भवन मार्च निकाल रहा है. राजद के मुताबिक यह मार्च राज्य में बेरोजगारी, छात्रों के आंदोलन के दौरान बीते दिनों सिवान में हुई कथित हिंसा और लंबित बहाली परीक्षाओं को जल्द आयोजित कराने समेत कई मुद्दों को लेकर निकाला जा रहा है.

छात्रों के आंदोलन पर किसने एक-47 से गोली चलवाने का आदेश-एजाज अहमद
पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सरकार तानाशाह हो गई है. सिवान में छात्रों के आंदोलन पर किसने एक-47 से गोली चलवाने का आदेश दिया, इसकी जांच की मांग करते हैं. दोषी पर कार्रवाई की मांग करते हैं. डीएम और एसपी का ट्रांसफर करके खानापूर्ति की जा रही है. यह दिखावा नहीं चलेगा. प्रदेश में बेरोजगारी काफी अधिक है. युवाओं में आक्रोश है, प्रतिपक्ष का दल होने के नाते युवाओं के मुद्दे को लेकर राजभवन जा रहे हैं. यह युवाओं के हित से जुड़ा हुआ मुद्दा है. इसलिए हाथों में पार्टी का झंडा नहीं बल्कि तिरंगा झंडा लेकर वह अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं.

Leave a Comment

और पढ़ें