बिहार के वैशाली जिले के महुआ में फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी मंदिर में शादी तक पहुंच गई

बिहार के वैशाली जिले के महुआ में फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी मंदिर में शादी तक पहुंच गई. चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के करीब आए प्रेमी युगल ने परिवार और समाज के विरोध के बावजूद शादी करने का फैसला लिया.

दोनों महुआ के पुरानी बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचे, जहां हिंदू रीति-रिवाज से शादी की रस्में पूरी की गईं. इस दौरान सिंदूरदान भी कराया गया. शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Leave a Comment

और पढ़ें