जानकारी के मुताबिक, संभल प्रशासन ने शांति भंग की आशंका के चलते ये नोटिस जारी किए हैं। कपल को 20 हजार रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। पिछले महीने फरवरी में शिवरात्रि पर हरिद्वार से बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक ने संभल के नैमिषारण्य तीर्थ पर जलाभिषेक किया था।
बुर्का पहनकर जलाभिषेक करने के बाद तमन्ना मलिक ने सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इन सभी कारणों से प्रशासन पहले से ही हाई अलर्ट पर है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सभी इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
#Sambhal #KanwarYatra #TamannaMa
olik



