गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में बाइक चोरी करते युवक धराया
गोपालगंज: मॉडल सदर अस्पताल परिसर में बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि कुमार, निवासी सीवान के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रवि कुमार अपने साथी रोहित कुमार के साथ बाइक चोरी करने अस्पताल परिसर पहुंचा था। इसी दौरान लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने रवि को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी रोहित मौके से फरार होने में सफल रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है
#MirganjBihar



