गणपति विसर्जन के दौरान एक नन्ही बच्ची का मासूम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्ची बप्पा को विदा करते हुए कहती है- “मैंने दही-राइस दिया है, अच्छे से खाना… अपना ध्यान रखना और जल्दी से अगले साल आना।”

मां के साथ खड़ी बच्ची बप्पा के लिए टिफिन में दही-चावल देने की बात करती है। विदाई का वक्त आते ही बच्ची भावुक होकर रोने लगती है। उसकी मासूम बातें और बप्पा के लिए चिंता लोगों का दिल छू रही है।
वीडियो देखने वाले कई यूजर्स को अपना बचपन याद आ गया। किसी ने बच्ची की मासूमियत को प्यारा बताया तो किसी ने कहा कि बप्पा को विदा करना वाकई भावुक कर देने वाला पल होता है।
#GanpatiBappa #GanpatiVisarjan #ViralVideo #CuteVideo #GaneshChaturthi



