गोपालगंज ब्रेकिंग : गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से पिस्टल के बट से हमला कर किया घायल; छोला में रखे सोना व चांदी लेकर फरार, लुट-पाट के दौरान अपराधियों की बाईक मौके पर बरामद ; शनिवार को देर रात कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसाई हरेंद्र वर्मा रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके अपने घर आ रहे थे , घात लगाए बैठे दो अपाची पर सवार चार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने व्यवसाई को सर पर पिस्टल के बट से घायल कर सोने व चांदी से भरा झोले को लेकर फरार हो गए । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागने के क्रम में अपराधियों की एक बाइक जल्दी बाजी में छूट गई , लेकिन सोने चांदी से भरा झोला लेकर फरार हो गए; घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में छूट गई है, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने एसआईटी का गठन कर दिया, एसआईटी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिया है…



