Breaking News
दिल्ली : दिल्ली में मंडी हाउस के पास प्रदर्शन ➡️नेहा बोरा और समर्थकों ने की नारेबाजी ➡️दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया ➡️नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया #Delhi #NehaBora #Protest #BreakingNews @DelhiPolice CJP के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई, अनीश गवांडे के आवास से निकलते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके #AbhijeetDipke #CJP #DelhiPolice #LahraDoTiranga #CJPProtest लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस! गोपालगंज: राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में गोपालगंज के बसडीला खास स्थित सीबीएसई पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है. गोपालगंज ब्रेकिंग : बहुचर्चित थावे मंदिर चोरी कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 5 दोषियों को सजा PM Modi meets India’s Asian Games 2026 contingent in New Delhi

पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मार कर हत्या, VIDEO भी आया सामने

पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मार कर हत्या, VIDEO भी आया सामने

 

पंजाब के मनसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने सरकार पर नशा नियंत्रण में विफलता का आरोप लगाया है.

 

पंजाब के मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई. परविंदर झोटा पंजाब में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री का मुद्दा उठाते थे. पंजाब में गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है

 

नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा एक फार्मेसी पर गए थे और दुकान के मालिक से उस व्यक्ति के बारे में पूछा, जिसने कथित तौर पर उसी सुबह वहां से ड्रग्स खरीदे थे. इस बात को लेकर दोनों के बीत बहस शुरू हो गई. इसी दौरान दुकान में मौजूद व्यक्ति ने झोटा पर गोलियां चला दी. गोलियां उनके शरीर के आर-पार हो गई जिससे उनकी मौत हो गई.

 

इस फायरिंग में झोटा का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. वारदात के बाद दुकान का मालिक दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलती ही पुलिस और झोटा के समर्थक घटनास्थल पर एकत्रित हो गए.

 

राजा वड़िंग ने सरकार पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि परविंदर सिंह झोटा ने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनके प्रयासों का समर्थन नहीं किया.

 

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए. पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि वे कार्रवाई करने के लिए आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं.

 

किस दिशा में जा रहा पंजाब: मजीठिया

शिरोमणि अकली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इस मामले में भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का जिक्र करते हुए दावा किया कि वह अपने कैमरे पर ड्रग डीलर्स को दिखा रहा था, तभी चिट्टा बेचने वाले मेडिकल शॉप के मालिक ने उसे गोली मार दी.

 

मजीठिया ने परविंदर झोटा की हत्या को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में चिट्टे को लेकर सवालों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि मोहनजीत शेरॉन और गुलजार सिंह समेत पंजाब में कई लोग नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. मजीठिया ने दावा किया कि इस साल अब तक पांच पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पंजाब किस दिशा में जा रहा है?

Leave a Comment

और पढ़ें