Breaking News
दिल्ली : दिल्ली में मंडी हाउस के पास प्रदर्शन ➡️नेहा बोरा और समर्थकों ने की नारेबाजी ➡️दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया ➡️नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया #Delhi #NehaBora #Protest #BreakingNews @DelhiPolice CJP के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई, अनीश गवांडे के आवास से निकलते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके #AbhijeetDipke #CJP #DelhiPolice #LahraDoTiranga #CJPProtest लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस! गोपालगंज: राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में गोपालगंज के बसडीला खास स्थित सीबीएसई पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है. गोपालगंज ब्रेकिंग : बहुचर्चित थावे मंदिर चोरी कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 5 दोषियों को सजा PM Modi meets India’s Asian Games 2026 contingent in New Delhi

बिहार: गंगा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, हाजीपुर में बड़ा हादसा

बिहार: गंगा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, हाजीपुर में बड़ा हादसा

बिहार के हाजीपुर में राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी में नाव पलट गई. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे और सभी भोज खाने जा रहे थे. हादसे में 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई.

 

बिहार के हाजीपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. नाव पर 15 से अधिक लोग सवार थे. हादसा राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ. वैशाली के जिलाधिकारी ने हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं, 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

 

जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार लोग भोज खाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान गंगा नदी में नाव पलट गई और उस पर सवार लोग नदी में गिर गए. अचानक हुए इस हादसे से नाव पर सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

 

 

हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है. मृतकों की पहचान और उनके परिवारों तक जानकारी पहुंचाने का काम किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा

गया है.

 

Leave a Comment

और पढ़ें