आज बरौली के विधायक मंजीत सिंह ने सासामूसा चीनी मिल के शीर्ष मंडल के साथ मुलाकात की

आज बरौली के विधायक मंजीत सिंह ने सासामूसा चीनी मिल के शीर्ष मंडल के साथ माननीय मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार श्री Sanjay paswan जी से मुलाकात कर सासामूसा चीनी मिल से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

माननीय मंत्री जी से आग्रह किया कि कैबिनेट के निर्णय के अनुरूप किसानों की वर्षों से लंबित लगभग ₹43 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सासामूसा चीनी मिल को नए सिरे से पुनः चालू कराने की मांग भी मजबूती के साथ उनके समक्ष रखी।

उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि माननीय मंत्री जी इस विषय की गंभीरता को समझते हुए जल्द ही सकारात्मक एवं ठोस पहल करेंगे।

किसानों के हक की लड़ाई, उन्हें उनका हक मिलने तक निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें