Gen-अल्फा को घसीटा-मारी लात… महोबा प्रोटेस्ट में पुलिस ने की बदसलूकी, VIDEO

Gen-अल्फा को घसीटा-मारी लात… महोबा प्रोटेस्ट में पुलिस ने की बदसलूकी, VIDEO

महोबा जिले के रैपुरा कलां गांव के स्कूली बच्चों ने खराब सड़क और जलभराव के कारण झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगाया. बच्चों का आरोप है कि मिल संचालकों की दबंगई और अधिकारियों की अनदेखी के कारण उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं.
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मंगलवार को झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बड़ा हंगामा हुआ. सामने आया है कि महोबा के रैपुरा कलां गांव के स्कूली बच्चे ‘जेन अल्फा’ खराब रास्ते और जलभराव से परेशान होकर प्रदर्शन किया. उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया था. बरसते पानी के बीच करीब तीन घंटे तक लगे इस जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लग गईं.

आरोप- जाम खुलवाने के लिए बच्चों को पुलिस ने घसीटा

बच्चों का आरोप है कि मिल संचालकों की दबंगई और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से परेशान होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर बच्चों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है. कहा जा रहा है कि पुलिस ने जेन-अल्फा प्रदर्शनकारी बच्चों को घसीटकर जाम खुलवाया. इस गंभीर आरोप के बाद प्रदेश की सियासत में भी माहौल गर्म होने की आशंका है.

बारिश के बीच सड़क पर बैठ गए स्कूली बच्चे

इस प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर इन्हें काफी शेयर किया जा रहा है. महोबा सदर तहसील क्षेत्र में देश का भविष्य और कर्णधार कहे जाने वाले नौनिहाल ‘जेन अल्फा’ अपनी बुनियादी मांग को लेकर बरसते पानी में सड़क पर बैठने को मजबूर हो गए. प्रदर्शन कर रहे बच्चों का कहना है कि रैपुरा कलां गांव को जोड़ने वाला लगभग तीन किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है

हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और तहसीलदार अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय बच्चों पर ही बल प्रयोग शुरू कर दिया. कैमरे में कैद तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिसकर्मी छात्रों को जबरन घसीट-घसीट कर सड़क से हटा रहे हैं. वहीं, छात्राओं ने ह्यूमन चेन बनाकर विरोध जताया तो उन्हें माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई करने और लाठीचार्ज की धमकियां दी गईं.

छात्रों का कहना है कि एक तरफ सरकार पढ़ाई को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जलभराव और टूटी सड़कों के कारण बच्चे स्कूल पहुंचने में लेट हो रहे हैं. पुलिस की इस बल प्रयोग करने और अभद्रता से बच्चों में भारी आक्रोश है.

—- समाप्त —-

Leave a Comment

और पढ़ें