Breaking News
दिल्ली : दिल्ली में मंडी हाउस के पास प्रदर्शन ➡️नेहा बोरा और समर्थकों ने की नारेबाजी ➡️दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया ➡️नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया #Delhi #NehaBora #Protest #BreakingNews @DelhiPolice CJP के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई, अनीश गवांडे के आवास से निकलते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके #AbhijeetDipke #CJP #DelhiPolice #LahraDoTiranga #CJPProtest लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस! गोपालगंज: राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में गोपालगंज के बसडीला खास स्थित सीबीएसई पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है. गोपालगंज ब्रेकिंग : बहुचर्चित थावे मंदिर चोरी कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 5 दोषियों को सजा PM Modi meets India’s Asian Games 2026 contingent in New Delhi

सौरव दास और आशुतोष रांका जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

सौरव दास और आशुतोष रांका जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक वे अपने कुछ दोस्तों के साथ जंतर-मंतर आए थे. इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक सौरव दास अपने कुछ दोस्तों के साथ जंतर-मंतर आए थे. सौरव दास के साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि सौरव दास आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कुछ लोग जंतर मंतर के पास JDU दफ्तर के परिसर की तरफ से अंदर की ओर आए और गेट से कूदकर जंतर मंतर के एक साइड पर चले गए. जहां दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. इस मामले में दिल्ली पुलिस FIR भी दर्ज कर सकती है

आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए जा रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है.

बता दें, इससे पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को गिरफ्तार किया था. वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया था.

वहीं, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया था. अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है. धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और CBD ग्राउंड शामिल है.

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर बंद किए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सोमवार को इस मामले के साथ प्रदर्शन के दौरान ‘बाहरी लोगों’ के घुसने और प्रदर्शनकारियों को परेशान किए जाने के आरोपों से जुड़ी एक अन्य याचिका पर भी आज  सुनवाई करने की सहमति दी.

Leave a Comment

और पढ़ें