सिवान: बिहार के सिवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की फाइनेंसकर्मी की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि नीतीश जीबी नगर स्थित तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में सैलून से दाढ़ी बनवाकर जैसे ही बाहर निकला, बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी कर उसकी हत्या कर दी.

सिवान: बिहार के सिवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की फाइनेंसकर्मी की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि नीतीश जीबी नगर स्थित तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में सैलून से दाढ़ी बनवाकर जैसे ही बाहर निकला, बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी कर उसकी हत्या कर दी.
अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक से आये अपराधियों ने नीतीश पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. इससे बचने के लिए नीतीश दौड़ता हुआ एक होटल में जा घुसा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधी भी उसके पीछे वहां दौड़ते हुए गए और गोलीबारी करते रहे.
मृतक को कुल 6 गोलियां मारी गई: मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक को कुल 6 गोलियां मारी गई.अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक को हिला कर देखा कि वह जीवित है या मर गया. मौत की पुष्टि होते ही अपराधी आसानी से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. बाद में आसपास के लोगों की मदद से नीतीश को सीवान के सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग: गोलीबारी के पूरे मामले पर मृतक के परिजन सन्नी सिंह ने बताया कि नीतीश अकेले गये थे, जैसे ही सैलून से बाहर निकले अंधाधुंध गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी गयी. उन्होंने कहा कि चश्मदीदों ने बताया कि नीतीश को गोली मारने के बाद अपराधी फिर बाइक घुमा कर आये और हिला कर चेक किया और फिर से गोली मारी उसके बाद फरार हो गए. उन्होंने कहा कि हम एसपी पुरन कुमार झा से सख्त कार्रवाई और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हैं.
एएसआई का बयान: वहीं इस पूरे मामले पर घटना स्थल पर पहुंचे तरवारा थाना के एएसआई जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम उसी रास्ते से 5 मिनट पहले गश्ती कर आगे बैंक के तरफ बढ़ी थी. हम बैंक चेक कर रहे थे कि तभी गोलीबारी होने की खबर मिली. उन्होने कहा कि हमने पहुंचकर घायल को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया.
आपसी दुश्मनी का मामला: वहीं तरवारा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ये आपसी दुश्मनी का मामला लग रहा है. पुलिस लगभग अपराधी तक पहुंच चुकी है. घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंचे सीवान एसडीपीओ अजय कुमार सिंह भी मामले की जांच में जुट गए हैं.
“प्रथम दृष्ट्या ये आपसी दुश्मनी का मामला लग रहा है. पुलिस लगभग अपराधी तक पहुंच चुकी है.घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.”- मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी



