Breaking News
दिल्ली : दिल्ली में मंडी हाउस के पास प्रदर्शन ➡️नेहा बोरा और समर्थकों ने की नारेबाजी ➡️दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया ➡️नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया #Delhi #NehaBora #Protest #BreakingNews @DelhiPolice CJP के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई, अनीश गवांडे के आवास से निकलते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके #AbhijeetDipke #CJP #DelhiPolice #LahraDoTiranga #CJPProtest लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस! गोपालगंज: राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में गोपालगंज के बसडीला खास स्थित सीबीएसई पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है. गोपालगंज ब्रेकिंग : बहुचर्चित थावे मंदिर चोरी कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 5 दोषियों को सजा PM Modi meets India’s Asian Games 2026 contingent in New Delhi

गोपालगंज के बैकुंठपुर में गैस रिसाव हादसा: घायलों की मौत से पसरा मातम, घटनास्थल पर पहुंचे बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने ढांढस बंधाया

गोपालगंज के बैकुंठपुर में गैस रिसाव हादसा: घायलों की मौत से पसरा मातम, घटनास्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि ने बंधाया ढांढस

गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सफियाबाद गांव में गैस रिसाव के कारण हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे लोगों में से कुछ की दर्दनाक मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ित परिवारों से मुलाकात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज जनप्रतिनिधियों ने सीधे सफियाबाद गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए यह भरोसा दिलाया गया कि इस अपार दुख की घड़ी में पूरा प्रशासनिक और सामाजिक ढांचा उनके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।

बेहतर इलाज के लिए लगातार उच्चाधिकारियों से समन्वय घायलों के त्वरित और उच्चतम चिकित्सीय उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला पदाधिकारी (DM) गोपालगंज, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), चिकित्सा पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार दूरभाष पर संपर्क बनाए रखा गया है। गोपालगंज से लेकर गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के बीआरडी मेडिकल कॉलेज तक इलाजरत सभी घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए गोरखपुर के जिला प्रशासन से भी समन्वय स्थापित कर हरसंभव चिकित्सीय सहायता और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित कराई जा रही है।

प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर यह स्पष्ट किया गया है कि घायलों को बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है और पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा। इस त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सभी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 🙏🏻

Leave a Comment

और पढ़ें