Breaking News
दिल्ली : दिल्ली में मंडी हाउस के पास प्रदर्शन ➡️नेहा बोरा और समर्थकों ने की नारेबाजी ➡️दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया ➡️नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया #Delhi #NehaBora #Protest #BreakingNews @DelhiPolice CJP के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई, अनीश गवांडे के आवास से निकलते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके #AbhijeetDipke #CJP #DelhiPolice #LahraDoTiranga #CJPProtest लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस! गोपालगंज: राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में गोपालगंज के बसडीला खास स्थित सीबीएसई पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है. गोपालगंज ब्रेकिंग : बहुचर्चित थावे मंदिर चोरी कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 5 दोषियों को सजा PM Modi meets India’s Asian Games 2026 contingent in New Delhi

गोपालगंज में गैस रिसाव हादसा: इलाज के दौरान दो मासूम बच्चों की मौत, 4-4 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू

गोपालगंज में गैस रिसाव हादसा: इलाज के दौरान दो मासूम बच्चों की मौत, 4-4 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू

गोपालगंज:

जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर रिसाव के कारण हुई भीषण आगजनी की दुर्घटना को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 4 वर्षीय आयुष और डेढ़ वर्षीय मिस्टी के रूप में की गई है।

दो मासूमों की मौत से पसरा मातम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफियाबाद गांव में मंगलवार की देर शाम गैस रिसाव के बाद अचानक आग फैलने से करीब 17 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल, गोपालगंज पहुंचाया गया था, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए कई मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान इलाज के क्रम में दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। बच्चों की असामयिक मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजा प्रक्रिया

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह ने पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस आगजनी में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (मुआवजा) देने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।

अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी

हादसे में झुलसे अन्य शेष मरीजों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में गोपालगंज सदर अस्पताल तथा गोरखपुर के अस्पतालों में युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा पीड़ितों को हरसंभव चिकित्सीय सहायता व राहत मुहैया कराई जारही है।

Leave a Comment

और पढ़ें