घास काटने जा रहे थे 5 लोग, अचानक ढह गया अंग्रेजों के जमाने का पुल, एक की मौत

बिहार के मोतिहारी में शिकारगंज थाना क्षेत्र के भगवतपुर भलुआहिया गांव में कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल अचानक ढह गया. घास काटने जा रहे पांच लोग मलबे में दब गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है



